पहाड़ी नहीं अब राजस्थानी सेब का उठाइए लुफ्त, किसान संतोष का हैरान कर देना वाला कारनाम

Manushri Bajpai
Mar 22, 2025

किसान संतोष ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

उन्होंने रेगिस्तान की बंजर जमीन पर सेब उगाकर लोगों को उनकी सफलता से सीखने को उत्सुक कर दिया हैं.

कभी लोग उन पर हंस रहे थे, आज वही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

सेब हमेशा ठंडी जगह पैदा होते हैं, जैसे कश्मीर, हिमाचल में. लेकिन अब राजस्थान में भी सेब को उगाया जा सकता है.

सीकर के बेरी गांव की किसान संतोष खेदड़ ने 2015 में गुजरात में राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन से सेब का एक पौधा लिया था.

इस पौधे ने उनकी किस्मत बदल दी है. अब उनके बाग से हर मौसम में 6,000 किलोग्राम से अधिक सेब पैदा हो रहे हैं.

संतोष ने सेब के पौधे को आवश्यक पानी और खाद दी. जिसके 2 साल बाद 40 किलो सेब पैदा हुए.

ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तमाल कर संतोष ने 100 से ज्यादा पौधे लगा लिए हैं.

संतोष से प्रेरित होकर अब अन्य किसान भी सेब की फसल के लिए तैयारी कर रहे हैं.

VIEW ALL