फिल्मों की शूटिंग से लेकर प्री वेडिंग तक, किशनगढ़ है परफेक्ट स्पॉट, कपल्स कर रहे पसंद

Ansh Raj
Mar 01, 2025

किशनगढ़ की खूबसूरती

राजस्थान का किशनगढ़ एक हाल-फिलहाल टूरिस्ट्स की फेवरेट जगह बन चुका है, जो जयपुर और अजमेर के बीच नेशनल हाइवे पर स्थित है.

मालदीव्स जैसा नजारा

यहां आकर आपको मालदीव्स जैसा नजारा देखने को मिलेगा, जो सर्दियों में और भी आकर्षक होता है.

फिल्मों की शूटिंग

किशनगढ़ में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जिनमें बागी-3, जोधा अकबर, द्रोण, वीर आदि शामिल हैं.

प्री-वेडिंग शूट

अब तो ये जगह प्री-वेडिंग शूट के लिए भी मशहूर हो रही है, जहां की फोटोज़ और वीडियोज़ लाजवाब आते हैं.

सर्दियां ही बेस्ट समय

किशनगढ़ डंपिंग यार्ड जाने का बेस्ट सीज़न सर्दियां हैं, जब यहां का रौनक ही अलग होती है.

गर्मियों में सुबह या शाम जाएं

अगर गर्मियों में जा रहे हैं तो एकदम सुबह या फिर शाम का प्लान बनाएं.

टिकट और प्रवेश

यहां जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है, बस आपको मार्बल एसोसिएशन ऑफिस से परमिशन लेनी होती है.

प्रवेश का समय

सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां जाया जा सकता है.

किशनगढ़ की विशेषता

किशनगढ़ एक मार्बल डंपिंग यार्ड है, जो 300 बीघा में फैला हुआ है और बर्फीली वादियों में होने का एहसास कराता है.

एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी

यह एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी है, जहां मार्बल की कटाई, पॉलिश का काम किया जाता है.

VIEW ALL