बेटी के जन्म पर अकाउंट में आएगा मोटा पैसा, सिर्फ करना होगा ये काम

Zee Rajasthan Web Team
Mar 17, 2025

राजस्थान में बेटी की जन्म पर सरकार की तरफ से अब 1 लाख नहीं बल्कि 1.5 लाख रूपए दिए जाएंगे.

लाडो प्रोत्साहन योजन के तहत बेटियों को ये फायदा मिलेगा. जिसके लिये गाइडलाइन अप्रैल तक जारी होगी.

इस योजना के तहत जाति-धर्म-आय सीमा जैसी कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन कुछ शर्तें जरूर रखी गयी हैं.

इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रसूता राजस्थान की मूल निवासी हो और बच्ची का जन्म भी राजकीय अस्पताल में हो.

योजना का फायदा पाने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन की जरूर नहीं है, क्योंकि राजकीय अस्पतालों का डेटा पोर्टल पर होगा.

बेटी के जन्म से लेकर 21 साल की होने तक 1.5 लाख का भुगतान राजस्थान करेगी जो 7 किश्तों में होगा.

योजना के तहत पहले 6 किश्ते माता-पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर होंगी और फिर 7वीं किश्त बेटी की खाते में जाएगी.

ये पूरी योजना महिला अधिकारिता निदेशायल महिला और बाल विकास विभाग की देखरेख में चलेगी.

राजस्थान में बच्चियों के जन्म को प्रोत्साहन और विकास में आर्थिक मदद के लिए ये योजना शुरू की गयी है

पहले जहां 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाती थी, वहीं अब ये राशि 1.5 लाख रुपये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला दिवस पर कर दी है.

VIEW ALL