राजस्थान का अनोखा शिव मंदिर, इससे जुड़े इन 5 रहस्यों से आज तक आप भी हैं अंजान

Zee Rajasthan Web Team
Feb 24, 2025

राजस्थान में चंबल नदी के बीहड़ों में धौलपुर जिले के आगे स्थित है अचलेश्वर महादेव मंदिर.

2500 साल पुराना ये मंदिर रहस्यों से भरा हुआ बेहद अनोखा मंदिर है.

कहा जाता है इस मंदिर का शिव लिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवलिंग सुबह लाल, दोपहर में केसरिया और शाम को गेहूं रंग का दिखता है.

वहीं मान्यता है कि यह मंदिर शिव जी के पैर के अंगूठे पर टिका हुआ है.

वहीं यहां पर स्थित नंदी की मूर्ति भी बेहद खास है.

यह मूर्ति पीतल समेत 5 अलग-अलग धातुओं से मिलकर बनी हैं.

मान्यता है कि इस मंदिर में 16 सोमवार जल चढाना बेहद शुभ होता है.

ऐसा करने से शादी में आने वाले हर कष्ट दूर हो जाते हैं.

VIEW ALL