ये हैं राजस्थान के सबसे सुंदर गांव, किसी जन्नत से नहीं हैं कम

Sneha Aggarwal
Mar 09, 2025

राजस्थान के खूबसूरत राज्य हैं, जो अपनी विरासत के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.

यहां पर सुंदर महल, झीले और कई चीजें हैं, जो लोगों को आकर्षक करती हैं.

आज हम आपको राजस्थान के सबसे सुंदर गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं.

मांडवा गांव अपनी रंगीन हवेलियों के लिए फेमस है. यहां की कला और संस्कृति पर्यटक देखने आते हैं.

खींवसर रेगिस्तान के किनारे बसा एक शांत गांव है, जहां किला और रेत के टीले पर्यटकों को लुभाते हैं.

बिसाऊ अपने पुराने मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है. यहां की शांति और सादगी लोगों को अपनी ओर खींचती है.

पुष्कर एक पवित्र शहर है, जो अपनी झील और मंदिरों के लिए फेमस है. यहां का वार्षिक ऊंट मेला पूरी दुनिया में जाना जाता है.

कुलधरा एक रहस्यमय गांव कहा जाता है. ये गांव अपने खंडहरों और लोककथाओं के लिए जाना जाता है.

बूंदी अपने किलों, महलों और बावड़ियों के लिए फेमस है. यहां की नीली इमारतें पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है.

रणकपुर गांव अपने अद्भुत जैन मंदिर के लिए जाना जाता है. इसकी जटिल नक्काशी देखते ही बनती है.

VIEW ALL