राजस्थान में भी कर सकते हैं तिरुपति बालाजी के दर्शन, देखें तस्वीरें

Sneha Aggarwal
Mar 03, 2025

राजस्थान के मावल गांव में भी तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकते हैं.

माउंटआबू के एक छोटे से गांव मावल में तिरुपति बालाजी का मंदिर है.

तिरुपति बालाजी के कारीगरों के हाथों से पत्थर पर तराशी तिरुपति की प्रतिमा.

इस मंदिर में 1, 051 किलो की प्रतिमा हूबहू तिरुपति की तरह है.

श्री विजय वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी धाम में मां प‌द्मावती के साथ महालक्ष्मी, गरुड भगवान, भगवान कार्तिकेय, गजानंद के दर्शन होते हैं.

मावल गांव में इकलौता तिरुपति बालाजी मंदिर आस्था का केंद्र बनता जा रहा है.

तिरुपति बालाजी मंदिर मुख्य ट्रस्टी CA उत्तम अग्रवाल ने तैयार करवाया है.

मंदिर आंध्र के तिरुपति बालाजी के महंत द्वारा दी दई प्रेरणा के अनुसार बनवाया है.

मंदिर दिखने में बेहद ही खूबसूरत है और रात को इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं.

VIEW ALL