IIFA अवॉर्ड्स की 2 टिकट प्राइस में कर सकते हैं पेरिस ट्रिप !

Pratiksha Maurya
Feb 08, 2025

आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन जयपुर, राजस्थान में 8 और 9 मार्च 2025 को होने जा रहा है.

इस बार का आयोजन विशेष है, क्योंकि आईफा अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है.

कार्यक्रम का आयोजन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जा रहा है.

कार्यक्रम शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर जैसे कई सितारों के लाइव परफॉर्मेंस होंगे.

आईफा अवॉर्ड्स 2025 के लिए टिकट विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें ब्लॉक के अनुसार अलग-अलग हैं.

IIFA अवॉर्ड्स की टिकटें महंगी होती हैं, खासकर वीआईपी और प्रीमियम कैटेगरी में.

इस बार अवॉर्ड समारोह के टिकट की कीमत 2,000 से 1.5 लाख रुपए तक रखी गई है.

यानी, अगर कोई IIFA अवॉर्ड्स के लिए दो हाई-एंड टिकट खरीदता है, तो उसी बजट में वह पेरिस में एक शानदार वेकेशन एन्जॉय कर सकता है.

5-6 दिन के पेरिस ट्रिप के लिए एक व्यक्ति का खर्च करीब 3 लाख तक हो सकता है.

VIEW ALL