कौन हैं रफीक खान जिनको सदन में कहा गया पाकिस्तानी ?

Zee Rajasthan Web Team
Mar 08, 2025

सत्ता पक्ष के इंदिरा गांधी पर की गयी टिप्पणी के बाद से विपक्ष के मॉक असेंबली तक किसी ना किसी बात पर ये विवाद बना है.

लेकिन इस बार तो हद ही हो गयी जब बीजेपी के विधायकों ने कांग्रेस विधायक के लिये पाकिस्तानी शब्द का प्रयोग किया.

दरअसल कांग्रेस विधायक रफीक खान सदन में बीजेपी सरकार के एक साल के कार्यकाल को बेकार बताते हुए. शेर पढ़ रहे थे.

रफीक खान ने शेर पढ़ा-खानदानी मिज़ाज रखते हैं नरम अपना, तुम्हारा लहज़ा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है.

वैसे रफीक खान के इस शेर का मतलब तो समझाने की जरूरत है, नहीं फिर भी आसान शब्दों में रफीक खान ने बीजेपी विधायकों की बोली पर सवाल किया.

रफीक खान ने ये शेर जैसे ही पढ़ा, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने पाकिस्तानी- पाकिस्तानी कहना शुरू कर दिया.

इधर विधायक बालमुकुंदआचार्य में बीच बीच में टिप्पणी करते दिखे और माहौल गरमा गया.

आपको याद दिला दें आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं.

पिछले साल विधायक के साथ विधायक आवास के पास ही मारपीट हुई थी.

रफीक खान ने सरकारी स्कूलों में उर्दू विषय बंद कराने का विरोध किया था.

रफीक खान ने कहा था कि संस्कृत के पद सृजित करें लेकिन उर्दू बंद ना करें, वरना हम विरोध करेंगे.

VIEW ALL