अब किसान होंगे मालामाल! सरकार ने शुरू की ऐसी जबरदस्त स्कीम

Pratiksha Maurya
Mar 15, 2025

नई योजना की शुरुआत

कृषि विभाग ने नेशनल एडिबल ऑयल-तिलहन मिशन के तहत किसानों को तिलहन प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए 33% तक सब्सिडी देने की योजना शुरू की है.

किसानों को लाभ

अब किसान खुद अपनी फसल से तेल निकालकर उसे बेच सकेंगे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका कम होगी.

तिलहनी फसलों को बढ़ावा

यह योजना सरसों, मूंगफली, सोयाबीन जैसी तिलहनी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करेगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगी.

प्रोसेसिंग यूनिट की क्षमता

योजना के तहत 10 टन क्षमता तक की तिलहन प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अनुमति दी गई है.

आवेदन की प्रक्रिया

किसान योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी सहायता

चयनित किसानों को सरकारी वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा.

जिला लाभार्थी

अलवर, भरतपुर और सीकर जैसे जिलों में तिलहनी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, इसलिए यहां के किसानों को इसका विशेष लाभ मिलेगा.

रोजगार के अवसर

प्रोसेसिंग यूनिट से स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होगा, जिससे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

तेल की उपलब्धता

इस योजना से स्थानीय खाद्य तेल उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे आम जनता को भी सस्ते दरों पर तेल मिल सकेगा.

कृषि विभाग की अपील

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और आवेदन जल्द से जल्द करें.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL