राजकॉप सिटीजन एप- सिर्फ एक क्लिक पर 3 मिनट में पुलिस हाजिर!

Sneha Aggarwal
Feb 14, 2025

राजकॉप सिटीजन एप राजस्थान पुलिस का एप है, जिसमें कई फीचर हैं.

इसमें आप शिकायत दर्ज कराना, किराएदार का सत्यापन कराना, अपनी पंजीकृत शिकायतों का ट्रैक करना, महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधा, एसओएस पैनिक बटन आदि है.

राजकॉप सिटीजन एप में 'महिला सुरक्षा' सेक्शन में 'मदद चाहिए' टैब है.

इस टैब पर क्लिक करके महिलाएं तुरंत पुलिस की मदद पा सकती हैं.

बीते दिनों जयपुर में कोचिंग में पढ़ने जा रही एक युवती पर उसकी कक्षा में पढ़ने वाला लड़का उसे परेशान करने लगा.

वहीं, युवती ने विरोध करने पर छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने लगा.

वहीं, लड़की ने राजकॉप एप पर 'नीड हेल्प' पैनिक बटन दबाया.

बटन दबाते ही मैसेज अभय कमांड कंट्रोल सेंटर तक पहुंचा.

वहीं, पुलिस का दावा है कि महज 3 मिनट के अंदर पुलिस वहां पहुंच गई और मनचले युवक को पकड़ा.

VIEW ALL