डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट हैं राजस्थान के ये पैलेस

Pratiksha Maurya
Mar 07, 2025

शाही विरासत

राजस्थान अपनी शाही विरासत, भव्य महलों और ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाता है.

रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह परफेक्ट जगह है, जहां आपको रॉयल और ग्रैंड वेडिंग का अनुभव मिलेगा.

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर

विश्व के सबसे शानदार होटलों में से एक है. इंडो-डेकोर आर्किटेक्चर और शाही सेवाओं से भरपूर ये पैलेस शाही शादियों के लिए काफी मशहूर है.

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

पिछोला झील के बीच स्थित भव्य महल इंटिमेट और लग्जरी वेडिंग के लिए बेस्ट है.

सिटी पैलेस, उदयपुर

पिछोला झील के किनारे स्थित यह महल शाही वेडिंग के लिए परफेक्ट है. यह महल मार्बल, मिरर वर्क और राजस्थानी आर्ट से सजा हुआ है.

जयगढ़ किला, जयपुर

गुलाबी शहर में स्थित यह ऐतिहासिक और भव्य किला शाही बारात और पारंपरिक रस्मों के लिए परफेक्ट है.

आमेर फोर्ट, जयपुर

यहां हाथी, घोड़े और शाही बग्घी से एंट्री का अनोखा अनुभव ले सकते हैं. यह मुगल और राजपूती आर्किटेक्चर का बेहतरीन संगम है.

सामोद पैलेस, जयपुर

475 साल पुराना यह शाही महल मुगल और राजस्थानी आर्किटेक्चर का अनूठा मिश्रण है. यह इंटिमेट और रॉयल वेडिंग के लिए शानदार है.

नीमराना फोर्ट पैलेस, अलवर

ऐतिहासिक किला, जो आज एक लग्जरी होटल में तब्दील हो चुका है रोमांटिक और रॉयल वेडिंग के लिए बेस्ट है.

VIEW ALL