राजस्थान रॉयल्स जयपुर में बनाएगी सबसे बड़ा और खूबसूरत स्टेडियम, आम आदमी को भी मिलेगी ये सुविधा

Manushri Bajpai
Mar 18, 2025

राजस्थान सरकार प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मोड पर काम कर रही है.

खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने बताया कि सरकार के साथ राजस्थान राइजिंग में इसे लेकर एमओयू साइन किया जा चुका है.

राजस्थान रॉयल्स का प्रबंधन जयपुर में नया ग्रीन फील्ड स्टेडियम तैयार करेगा.

ये स्टेडियम 500 एकड़ में फैला होगा, साथ ही इसमें 1000 से ज्यादा की लागत लगाकर इसे तैयार किया जाएगा.

इसमें खेल आयोजन के साथ ही खिलाड़ियों और आम जनता को होटल, क्लब हाउस और भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

वहीं सरकार की ओर से राज्य के होनार खिलाड़ियों को यहां मुफ्त में ट्रेनिंग दी जाएगी.

डेवलपमेंट और मेंटेनेंस जिस कंपनी जिम्मेदारी होगी, वह अपने स्तर पर रेवेन्यू भी जनरेट करेगी.

इस स्टेडियम को अहमदाबाद स्टेडियम के तर्ज पर तैयार किया जाएगा.

बता दें कि जयपुर के बाद राजस्थान के कई और शहरों में ऐसे प्रजेक्ट शुरू किए जाएंगे.

VIEW ALL