मथानिया मिर्च से बनी है राजस्थान की ये 'सिग्नेचर' डिश

Zee Rajasthan Web Team
Mar 04, 2025

राजस्थान की फेमस सिग्नेचर डिश लाल मांस है.

लाल मांस को मथानिया मिर्च डालकर बनाया जाता है.

यह तीखा, चटपटा और लजीज व्यंजन राजस्थान में काफी फेमस है.

लाल मांस एक मीट करी है, जिसे बकरे/बकरी के मांस से बनाया जाता है.

राजस्थान में घी में बना लाल मांस गेहूं और बाजरे की रोटी के साथ परोसा जाता है.

ऐसा माना जाता है कि मेवाड़ में सबसे पहली बार लाल मांस बना था, जिसके पीछे एक कहानी छुपी है.

दरअसल, शिकार में लाए गए जंगली सुअर और हिरण को लोग बहुत चाव से खाते थे और इसे मेहमानों के लिए तैयार किया जाता था.

एक बार मेवाड़ के राजा ने हिरण का मांस खाने से मना कर दिया. वजह थी कि दही और लहसुन के साथ बनाने के बाद भी उसकी महक दूर नहीं हुई थी.

फिर एक खानसामे ने खूब सारी मथानिया मिर्चों को इसकी ग्रेवी के साथ पकाया.

इसका तीखेपन, रंग और स्वाद ने मेवाड़ के राजा को खुश किया और इसके बाद लाल मांस बनाया जाने लगा.

VIEW ALL