मार्च-अप्रैल और मई में बरसेगी आग, हीट वेब के लिए तैयार हो जाए राजस्थान

Zee Rajasthan Web Team
Mar 01, 2025

राजस्थान में फरवरी की शुरुआत में ही तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया था.

अब मौसम विभाग ने मार्च, अप्रैल और मई को लेकर नया ऐलान कर दिया है.

मौसम विभाग का कहना है कि मार्च, अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

वहीं हीट वेब का कहर भी राज्य में देखने को मिलेगा.

फिलहाल राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है.

बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं.

बीकानेर में आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि लूणकरणसर और चूरू में ओले गिरे.

VIEW ALL