आपके ढाणी की 15 बड़ी से छोटी हर खबर, जो आपको नहीं पता

Zee Rajasthan Web Team
Nov 30, 2024

प्रतापगढ़

घंटाली थाना पुलिस ने 8 माह पहले लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.

सीकर

खाटूश्यामजी थाना अंतर्गत वाहन चोरी के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

चूरू

तिरंगा स्टेडियम में जिला स्तरीय स्काउट गाइड डायमंड जुबली मिनी जंबूरी का जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया.

जोधपुर

वेस्ट जिले के सालावास के कृष्णा नगर में एक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है. फैक्ट्री में रखा हैंडीक्राफ्ट का सामान जलकर राख हो गया.

बारां

अटरू थानाक्षेत्र के खेडलीगंज बस स्टैंड पर देर रात ट्रोले और ट्रक की भिड़ंत हो गई. हादसे के ट्रक एवं ट्रोला क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद 3 घंटे जाम लगा रहा.

खैरथल

किशनगढ़बास उपखंड की ग्राम पंचायत मिरका व उसके के अंतर्गत आने वाला गांव बसई में मुख्य रास्ते कीचड़ व गंदे पानी से अटे पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है.

उदयपुर

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अधेड़ हकसी की हत्या के मामले में ताराचंद नाम के एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है.

धौलपुर

कोतवाली, सदर और निहालगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर बजरी से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है.

हनुमानगढ़

टिब्बी क्षेत्र की इंदरा गाँधी नहर मे गिरी कार को आज कड़ी मशक्त के बाद SDRF टीम ने बाहर निकाल लिया है. कार में सवार मृतक दंपति के शवों को टिब्बी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है.

जालोर

जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का महापड़ाव 12वें दिन भी जारी रहा. इस दौरान एक किसान की तबीयत बिगड़ गई.

पाली

मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने एनडीपीएस मामले में 3 साल से फरार अभियुक्त रमेश पुत्र बाबूलाल को नीमच से गिरफ्तार किया है.

कोटा

दीगोद निवासी सुनील लश्करी ने अज्ञात कारणों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कोटा

इटावा क्षेत्र की गेता ग्राम पंचायत के सरपंच भवानी शंकर नागर व पुत्र योगेन्द्र नागर को पुलिस ने संवेदक के साथ एससी एसटी एक्ट में उत्पीड़न कर प्रताड़ित करने के मामले में गिरिफ्तार किया है.

जालोर

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा स्वीकृत जवाई पुनर्भरण योजना, माही का पानी जालोर लाने एवं जवाई नदी पुनर्जीवित करने के वादे पूरे करने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सौंपा गया.

प्रतापगढ़

नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर पर एसिड अटैक कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक युवती और उसके मित्र को गिरफ्तार किया.

VIEW ALL