महाभारत काल से जुड़ा राजस्थान का ये मंदिर, स्त्री शक्ति का है प्रतीक

Zee Rajasthan Web Team
Feb 15, 2025

रानी सती मां मंदिर का मारवाड़ी समाज में बहुत अधिक महत्व है.

राजस्थान में के झूंझुनू में स्थित मुख्य मंदिर देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है.

इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है.

वहां के पुजारियों का कहना है कि अभिमन्यु की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी उत्तरा सेवक राणा के साथ युद्धभूमि में गई थीं.

वह अपने पति के साथ साथ सती होना चाहती थी.

स्वयं भगवान कृष्ण ने दोनों की चिता में अग्नि प्रज्वलित की थी.

मरने से पहले उत्तरा ने अपने सेवक राणा को उनकी चिता की राख के साथ घोड़े को कूच करने को कहा था.

और आदेश दिया था कि जहां भी वह रुके, वहीं पर त्रिशूल गाढ़कर मंदिर बनवाया जाए.

इस मंदिर को स्त्री के सम्मान, ममता और नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

VIEW ALL