राजस्थान में बेटी के जन्म पर ढूंढोत्सव, होली पर जश्न मनाता है पूरा गांव

Sneha Aggarwal
Mar 13, 2025

उदयपुर के मावली तहसील के धारता गांव में होली के मौके पर बेटी बचाने का संदेश दिया जाता है.

होली के दिन सामूहिक ढूंढोत्सव के बजाय गांव वाले ऐसे परिवारों के पास पहुंचते हैं, जहां घर बेटी जन्मी हो.

वहां लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जाते हैं और ढूंढोत्सव का कार्यक्रम साथ मिलकर मनाते हैं.

होली पर ढूंढोत्सव के कार्यक्रम में सबसे पहले गांव में जिस परिवार में बेटी का जन्म हुआ होता है, उसके घर से ढूंढोत्सव की शुरुआत होती है.

सभी लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जाते हैं और घर में उत्सव मनाते हैं.

फिर गांव वाले पीली मिट्टी से मांडना बनाते हैं, उस बेटी को, जिसकी प्रथम होली है, उसके रिश्तेदार द्वारा गोदी में लेकर बैठाया जाता है.

इसके बाद सभी उसकी लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं.

लड़की के घरवाले गांव के सभी लोगों को गुड़-मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते हैं.

VIEW ALL