रंग पंचमी पर सागवाड़ा में हुई कन्डो की राड, लोगों ने एक-दूसरे पर बरसाए कंडे

Akhilesh Sharma
Mar 19, 2025

होली को लेकर आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में अनूठी परंपराएं है. इसमें से एक है कंडो की राड.

सागवाड़ा नगर के पुराने बस स्टैंड पर कंडो की राड का आयोजन हुआ.

नेहरू पार्क के पास मेन रोड पर बड़ी संख्या में लोग ढोल कुंडी की थाप पर गैर खेलते हुए इकट्ठे हुए.

इसके बाद युवाओं की 2 टोलिया बना दी गई.

दोनों तरफ कंडो के ढेर लगा दिए गए और फिर देखते ही देखते युवाओं ने एक दूसरे पर कंडे बरसाना शुरू कर दिया.

करीब घंटे भर तक चले इस रोमांचकारी कंडो की रॉड को देखने सागवाड़ा समेत आसपास के कई गांवों के लोग इकट्ठे हुए.

वहीं, सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों को भी कई बार कंडे लगे.

हालांकि, इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने इस राड के खेल का जमकर लुत्फ उठाया.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL