डेंडोरवाडा में लोगों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए टमाटर, लाल हुई सड़कें

Akhilesh Sharma
Mar 18, 2025

आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में होली अनूठे ही अंदाज में मनाई जाती है.

कोकापुर में जलते अंगारों पर परंपरा निभाई जाती है तो भीलुड़ा में पत्थर मार होली खेली जाती है.

वहीं, सागवाड़ा के डेंडोरवाडा में टमाटर राड़ भी प्रसिद्ध है.

डेंडोरवाडा में ढोल कुंडी की थाप पर नाचते गाते बड़ी संख्या में डेंडोर वाडा चौक पर इकट्ठे हुए.

इसके बाद युवाओं की 2 टोलिया बन गई. दोनों तरफ लाल टमाटर के कैरेट रख दिए.

देखते ही देखते दोनों टोलियों ने एक दूसरे पर टमाटर मारने शुरू कर दिए.

टमाटर रॉड को देखने के लिए दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठे रहे.

टमाटर दो गुटों में बंटे युवाओं के साथ ही साइड में खड़े लोगों को भी लगे.

टमाटर रॉड को देखने का लोगों में बड़ा ही रोमांचक रहा.

VIEW ALL