राजस्थानी बींदणी ने रचा इतिहास, बनीं Mrs Universe 2025

Pratiksha Maurya
Mar 06, 2025

मिसेज यूनिवर्स 2025 विजेता

बीकानेर की एंजिला स्वामी ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया है.

प्रतियोगिता की अवधि

यह प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता थाईलैंड के पटाया शहर में 24 से 28 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी.

पहले भी जीत चुकी हैं खिताब

इससे पहले, एंजिला ने मिसेज इंडिया ऑरा ग्लोबल 2024 का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया था.

सफलता का श्रेय परिवार को

एंजिला ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार, विशेष रूप से अपने पति हेमंत स्वामी का धन्यवाद किया.

सपोर्टिव जीवनसाथी

उनके पति हेमंत स्वामी, जो एनटीपीसी नागपुर में वरिष्ठ प्रबंधक हैं, ने हर कदम पर उनका समर्थन किया.

सौंदर्य प्रतियोगिता से परे

यह प्रतियोगिता केवल सुंदरता तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को भी परखा गया.

ग्लोबल लेवल पर पहचान

मिसेज यूनिवर्स 2025 जीतने के बाद एंजिला ने वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता साबित की और भारत की संस्कृति व प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया.

बीकानेर का गर्व

एंजिला की इस उपलब्धि से न केवल बीकानेर बल्कि पूरे भारत में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है.

संदेश और प्रेरणा

उन्होंने यह संदेश दिया कि आत्मविश्वास, समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता और हर महिला अपने सपनों को साकार कर सकती है.

VIEW ALL