इन खास चीजों से मिलकर बनता है बीकानेर पापड़, विदेशों तक होता है सप्लाई

Aman Singh
Feb 15, 2025

बीकानेर पापड़ को बनाने के लिए उड़द और मोठ की दाल, साजी, हींग और काली मिर्च डालकर बनाया जाता है.

साजी के इस्तेमाल से पापड़ कुरकुरे और फैलावदार बनते हैं. बिना साजी के पापड़ नहीं बन सकता है.

पापड़ बनाने के लिए उड़द की दाल में मसालों के साथ साजी से निकाले गए अर्क को मिलाया जाता है और उसके बाद ही पापड़ का कच्चा माल तैयार हो पाता है.

इस पौधे को सुखाकर जलाया जाता है. जिससे इसका रस टपककर कोयले जैसा सा हो जाता है.

इसके के बाद इसे ग्राइंडर में प्रोसेस किया जाता है और बाद में इसका पानी निकाला जाता है.

इसके अर्क के रूप में निकले पानी को उड़द की दाल के साथ मिक्स किया जाता है.

साजी के ऊपर बार-बार पानी डालकर उसका अर्क तैयार किया जाता है. अर्क को उड़द की दाल में मिलाकर पापड़ का कच्चा माल तैयार किया जाता है.

शहर के हजारों घर में पापड़ बटने का काम चलता है. अभी ये पापड़ बाजार में 140 से 170 रुपये किलो बिक रहा है.

VIEW ALL