मिर्ची वड़ा बनाने का आसान तरीका, घर पर भी मिलेगा राजस्थान वाला स्वाद

Aman Singh
Feb 02, 2025

राजस्थानी मिर्ची वड़ा एक कुरकुरा, मसालेदार डिश है, जिसे आलू और हरी मिर्च की सहायता से बनाया जाता है.

आज हम आपको राजस्थानी मिर्ची वड़ा घर पर बनाने के कुछ टिप्स बताएंगे. जिसे आप आसानी से बनाकर राजस्थान के ही तरह स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

सबसे पहले हम धनिया, जीरा और सौंफ को धीमी आंच पर सूखा भून लेंगे. उसके बाद उन्हें हींग, गरम मसाला और सूखे पुदीने के पाउडर के साथ एक मिक्सर में पीस लें.

आलू को उबाल लें उसके बाद उबले हुए आलू को मैश करें और एक पैन में तेल गर्म करें.

मिर्चों को धोकर सुखा लें, फिर उन्हें लंबाई में चीरकर बीज निकाल दें और उसमें मसालेदार आलू का मिश्रण भर दें.

इसमें जीरा, कटी हरी मिर्च और अपने ताजा बनाए गए मसाले का मिश्रण डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें.

इसके बाद बेसन में नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा, चिकना घोल तैयार करें और मिर्च पर समान रूप से बेसन का घोल लगा दें.

तेल गरम करें और भरी हुई मिर्च को घोल में डुबोएं. उन्हें अच्छी तरह से कोट करें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

कुरकुरा होने के बाद उसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें. अब राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनकर तैयार है.

VIEW ALL