राजस्थान के दाल पीठा के सामने फीकी है यूपी की गुजिया

Aman Singh
Mar 11, 2025

सामग्री

2 कप चावल का आटा, 1 चम्मच तेल, 4 कप पानी, स्वादानुसार नमक, 2 कप चना दाल की आवश्यकता पड़ेगी.

भरावन की सामाग्री

भरावन के लिए 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 ईंच अदरक का टुकड़ा, 1 हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी.

चना दाल को हम 8 से 9 घंटे पहले भिगो के रख दें, उनके बाद उसे मिक्सर में अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें.

अब दाल वाले मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब हमारी फीलींग्स बनकर तैयार है.

अब कढ़ाई में 4 कप पानी, तेल और नमक डालकर गर्म करें. जब पानी गर्म हो जाए, तो उसमें चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं.

अब 5 मिनट के लिए ढक दें और गैस बंद कर दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे हाथों से गूंथ लें. अब सभी मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.

अब सभी लोइयों को पूरी के आकार का बेलकर सभी में दाल वाली मिश्रण डालकर भर लें.

एक कढ़ाई में फिर से 2 गिलास पानी डालकर गर्म करें. पानी गर्म होने के बाद पीठा को डालकर 10 मिनट के लिए ढक कर स्टीम करें.

पीठा स्टीम होने के बाद एक बर्तन में निकालकर रख दें. अब हमारी दाल पीठ बन कर तैयार है.

VIEW ALL