राजस्थान की इस सब्जी में छिपा है सेहत का खजाना

Zee Rajasthan Web Team
Feb 17, 2025

केर सांगरी को राजस्थान की पारंपरिक डिश में गिना जाता है.

केर और सांगरी रेगिस्तान की बंजर जमीन पर आसानी से पैदा हो जाती है.

पुराने वक्त में राजा-महाराजाओं से लेकर आज तक आम लोग इसका खूब सेवन करते हैं.

केर सांगरी में कैरोटीन, एस्कोर्बिक एसिड, प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, मैंगनीज पाया जाता है.

इसे बनाने के लिए एक कप कैर सांगरी, देसी घी, हरा पत्ता धनिया, किशमिश, साबुत जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च लें.

साथ ही लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक लें.

साफ केर सांगरी को बनाने से पहले लगभग 10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.

अब एक पैन में घी डाले. साथ ही जीरा हींग डालकर सभी मसाले डाले और भूने.

फिर केर सांगरी डालकर अच्छे से पकाएं और गरमागरम सर्व करें.

VIEW ALL