राजस्थानी दूल्हे ने लौटाया दहेज, बोला-मुझे माफ करें
Zee Rajasthan Web Team
Feb 18, 2025
राजस्थान के जैसलमेर में 14 फरवरी को एक शादी थी, जिसमें दूल्हे ने दहेज वापस लौटा दिया.
दरअसल सिविल सेवा की तैयारी कर रहे परमवीर राठौर ने 14 फरवरी को निकिता भाटी से शादी की
निकिता के परिवार ने शादी समारोह में पहुंचने पर राठौर का भव्य स्वागत किया.
वहीं, शादी में 5 लाख 51 हजार रुपये नगद लाल कपड़े से ढकी एक प्लेट पर सजे थे लेकिन दूल्हे ने दहेज वापस लौटा दिया.
दूल्हे ने कहा कि मैं स्वयं को शिक्षित मानता हूं और अगर शिक्षित लोग शादी के नाम पर पैसे का लेन-देन करेंगे, दहेज प्रथा के समर्थन में पैसे लेंगे तो इससे समाज का और अधिक पतन होगा.
वहीं, इसके बाद दूल्हे परमबीर राठौर ने दुल्हन निकिता भाटी के परिवार को पैसे वापस कर दिए. निकिता एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा है.
शादी 14 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के एक छोटे से गांव करालिया में हुई.
दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर शादी के लिए आता है और दुल्हन के परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया.
इसके बाद दूल्हे का तिलक होता है, जिसमें 5 लाख की कीमत की एक थाली दी गई. वहीं, इसके बाद दूल्हे ने पिता से बात की और पैसों की थाली लौटा दी. इसको लेकर पूरे शहर में दूल्हे की तारीफ हो रही है.