राजस्थानी जलेबी, माउंट आबू से देहरादून तक हिट

Pratiksha Maurya
Feb 11, 2025

राजस्थान की पारंपरिक जलेबी अन्य जलेबियों से अलग होती है.

राजस्थानी जलेबी अपने बारीक आकार, अनोखे स्वाद और पारंपरिक मिठास के लिए मशहूर है.

अब यह स्वाद राजस्थान की गलियों से निकलकर माउंट आबू से देहरादून तक लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है.

खासकर देहरादून के झंडा बाजार में बिकने वाली कोकोनट फ्लेवर्ड जलेबी लोगों की पहली पसंद बन गई है.

इस जलेबी की खासियत इसका पतला और क्रिस्पी टेक्सचर है, जो इसे आम जलेबियों से अलग बनाता है.

राजस्थान के शंकर चौधरी ने अपने हुनर से इस जलेबी को नई पहचान दी है.

वे पहले राजस्थान में ही पारंपरिक जलेबी बनाते थे, लेकिन बाद में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और अब देहरादून में इसे बेचना शुरू किया.

शंकर चौधरी बताते हैं कि देहरादून में उनकी जलेबियां इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि लोग 8-10 किलोमीटर दूर से इन्हें खाने आते हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL