इसे 'मेवाड़ की आंख' कहा जाता है, क्योंकि यह मेवाड़ के शासकों के लिए एक अभेद्य प्रहरी के समान था, जहां से वे अपने साम्राज्य की रक्षा करते थे और संकट के समय यहीं आश्रय लेते थे.
इस किले की 36 किमी. लंबी दीवार है, जो चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है. इसकी चौड़ाई इतनी है कि इस पर एक साथ आठ घोड़े चल सकते हैं.