क्या वाकई राणा सांगा ने दिया था बाबर को हिन्दुस्तान आने का न्योता?

Zee Rajasthan Web Team
Mar 24, 2025

हाल में ही संसद में सपा नेता ने राणा सांगा को गद्दार कह कर राजनीति को गरमा दिया.

उन्होंने कहा कि बाबर को राणा सांगा ने ही भारत बुलाया था. अब लोग इसका सच और झूठ जानने की कोशिश में लगे हुए हैं.

बाबरनामा में राणा सांगा के निमंत्रण का उल्लेख किया गया है.

लेकिन ये जिक्र पानीपत के युद्ध के बाद का है. जब बाबर राजपूत राजाओं को हराने के लिए अपनी तैयारी में जुटा था.

जी एन शर्मा जैसे कई इतिहारकारों के अनुसार बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा से सम्पर्क किया था.

सांगा इस गठबंधन के लिए तैयार हुए, लेकिन मेवाड़ दरबार प्रतिरोध झेलने के बाद वह पीछे हट गए थे.

बाबर की राणा सांगा ने न ही को ई मदद की और न नहीं उन्हें न्योता दिया.

1527 में भरतपुर के खानवा में युद्ध के दौरान जब राणा सांगा की आंख में तीर लगा तो वे मैदान से दूर हो गए और राजपूत युद्ध हार गए.

इसके बाद ही भारत में मुगल साम्राज्य स्थापित हुआ. वहीं बाबर ने जहर देकर राणा सांगा को 46 वर्ष की आयु में मरवा दिया.

VIEW ALL