सवाई माधोपुर में भारी बारिश से बह गई पुलिया, कई गांवों का संपर्क कटा

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने पूरे खंडार उपखंड क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

नेशनल हाईवे-552 पर बोदल और जेतपुर गांव के बीच स्थित उघाड़ पुलिया बारिश के तेज बहाव में बह गई.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

पुलिया टूटने से श्योपुर-खंडार मार्ग का सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

 लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कई गांवों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

पुलिस ने वाहनों को बहरावंडा खुर्द और बोदल की ओर रोक दिया है, ताकि लोग क्षतिग्रस्त मार्ग पर न जा सकें.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

ग्रामीण इलाकों में कई खेतों और घरों में पानी भर गया है, और छोटे-बड़े नालों में भी उफान देखा जा रहा है.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

 प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

 जलभराव के चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है.

Published by: Arti Patel | 30 Jul, 2025

VIEW ALL

Next Webstory