रणथंभौर घूमने जाने का है प्लान, तो रुकने के लिए ये जगहे हैं बेस्ट!

May 25, 2025, 03:01 PM IST

Sagar

भारत में बाघ देखने के लिए रणथंभौर सबसे पहली पसंद है. 

जयपुर से लगभग 191 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.

यहां आने के लिए आप हवाई मार्ग के साथ-साथ रेल और सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

हालांकि यहां आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है. अप्रैल और मई में गर्मी के कारण यहां घूमना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 

वहीं जुलाई से सितंबर मानसून के सीजन में पार्क बंद रहता है.

यहां रुकने के इरादों से आने वाले पर्यटकों के लिए यहां का 14वीं सदी में बना सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा बेहद पसंद आएगी. जोकि पार्क से एक घंटे की ड्राइव पर है.

इसके साथ ही आप एक और शानदार जगह अमन-ए-ख़ास में रुक सकते हैं. यह उद्यान से 20 मिनट की ड्राइव की दूरी पर है.

ताज सवाई रणथंभौर भी वहां पर रुकने के लिए एक बढ़िया जगह है. जोकि पार्क से केवल 10 मिनट की दूरी पर है.

आप यहां पर सुजान शेर बाग में भी रुक सकते हैं. पार्क से केवल 18 मिनट की दूरी पर स्थित एक सफारी कैंप की क्लासिक शैली से प्रेरित है.

पार्क से 17 मिनट की दूरी पर स्थित ओबेरॉय वन्यविलास भी यहां पर रुकने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आता है.

VIEW ALL