शिवराज की बड़ी बहू का फोटोशूट वायरल, पति संग रोमांटिक अंदाज में आईं नजर

Pratiksha Maurya
Mar 01, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे, कार्तिकेय सिंह चौहान जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं.

उनकी मंगेतर अमानत बंसल राजस्थान के मशहूर बिजनेसमैन अनुपम बंसल की पुत्री हैं.

विवाह समारोह 5 और 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद पैलेस में आयोजित किया जाएगा.

शादी से पूर्व, कार्तिकेय और अमानत ने वाराणसी में प्री-वेडिंग शूट कराया.

बनारस के गंगा घाट के सुरम्य नजारों के बीच दोनों का शाही अंदाज देखने को मिला.

सफेद परिधानों में सजे कार्तिकेय और अमानत बेहद राजसी लुक में नजर आए.

कार्तिकेय और अमानत के प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इस खूबसूरत पल का वीडियो अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL