बाबा श्याम के दरबार में भक्तों का सैलाब, रोज पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

Ashok Singh Shekhawat
Mar 18, 2025

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले के समापन के बाद भी बाबा श्याम के भक्तों की आस्था का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है.

प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु श्याम बाबा की चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं.

रींगस से लेकर खाटू धाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

हाथों में केसरिया निशान और जुबां पर श्याम नाम के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है.

फाल्गुन मेले के दौरान प्रशासन की सख्ती के कारण भक्तों की संख्या पर कुछ समय के लिए अंकुश जरूर लगा था, लेकिन अब यह सिलसिला फिर से जोरों पर है.

भक्तजन बाबा के दरबार में मत्था टेककर मन्नत का निशान अर्पित कर अपने परिवार व्यापार के लिये मनोकामनाएं मांग रहे थे.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्ड और स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है.

थानाधिकारी पवन चौबे के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL