रींगस में पैंथर ने किया महिला पर हमला, मची अफरा-तफरी
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
सीकर जिले के रींगस शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पैंथर ने एक महिला पर हमला कर दिया.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार शहर के सतभाई स्कूल खेल मैदान के पास एक महिला घर के बाहर नहाकर निकल रही थी, तभी अचानक आए पैंथर ने उस पर हमला कर दिया.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पैंथर को भगाया.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
हमले में घायल हुई महिला आची देवी को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
चिकित्सकों के अनुसार महिला को शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया. उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
वहीं पैंथर की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि जयपुर से वन विभाग की विशेष टीम रींगस के लिए रवाना हो चुकी है, जो क्षेत्र में पैंथर की तलाश कर उसे पकड़ने का प्रयास करेगी.
Published by:
Arti Patel
| 12 Mar, 2026
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.