सीकर में छात्रा ने Video में खोल दी सरकारी विकास की पोल..

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

सीकर के लक्ष्मणगढ़ के गाड़ौदा गांव से एक स्कूली छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

इस वीडियो में छात्रा ने गांव की बदहाली, पानी के भराव और खराब पड़े उपकरणों की समस्या को उठाते हुए नेताओं पर सीधा और कड़वा तंज कसा है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

छात्रा पानी से गुजरते हुए बोल रही है, ''यह हमारे गांव का विकास है, यहां थोड़ी सी बारिश आते ही नदी बह जाती है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

वह नेताओं पर निशाना साधते हुए कहती है कि चुनाव के समय तो वे बार-बार आते हैं, पर अब उन्हें गांव की ज़मीनी हालत का कोई अंदाज़ा नहीं है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

 छात्रा गांववासियों पर भी तंज कसती है, यह कहते हुए कि वे भी नेताओं जैसे हो गए हैं और बिना सोचे-समझे "नेताजी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" जैसे नारे लगाते रहते हैं.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

 वह सवाल उठाती है कि असली संघर्ष तो गांववालों को करना पड़ता है, जबकि नेता AC में आराम करते हैं.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

वह बताती है कि विकास के नाम पर गांव में एक 'खटारा जनरेटर' रखा है जो कभी चलता नहीं, जो कि विकास के दावों की पोल खोलता है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

 पानी के बीच रखी बिजली की डीपी (ट्रांसफार्मर) का ज़िक्र कर छात्रा सुरक्षा जोखिम और इस पर नेताओं की उदासीनता को उजागर करती है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

 छात्रा कड़वे शब्दों में कहती है, "नेताजी के भरोसे चाहे कोई मरे चाहे कोई जिए, नेताजी तुम मौज करो हम तुम्हारे साथ हैं." छात्रा का यह बयान एक तरह से गांव के लोगों से जागरूक होने के लिए प्रेरित करता है.

Published by: Arti Patel | 09 Jul, 2025

VIEW ALL

Next Webstory