राजस्थान में गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेस्ट ट्रिप प्लान, कम बजट में होगी फुल मस्ती

Apr 29, 2025, 05:19 PM IST

Pratiksha Maurya

माउंट आबू तक का सफर आप सस्ती रोडवेज या ट्रेन से कर सकते हैं, जिसका किराया लगभग 1000 रुपए होगा.

बजट होटल या धर्मशाला में 2 रात ठहरने का खर्च करीब 1500 रुपए आएगा.

नक्की झील पर बोटिंग और आसपास घूमने के लिए 200 से 300 रुपए खर्च होगा.

टॉड रॉक, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर जैसी जगहें देखने के लिए 300 से 400 रुपए में लोकल शेयर टैक्सी से यात्रा करें.

खाने-पीने के लिए लोकल ढाबों में जा सकते हैं, जिसके लिए 3 दिन का खर्च करीब 1800 रुपए होगा.

सनसेट पॉइंट और माउंट आबू मार्केट शाम की सैर के लिए मुफ्त और शानदार हैं.

 आप समूह में ट्रिप करें तो होटल और टैक्सी का खर्च और कम हो सकता है.

कुल मिलाकर 5000 के अंदर माउंट आबू में 2-3 दिन का बजट ट्रिप मजे से हो सकता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL