खूबसूरत वादियां, सुहाना मौसम... मानसून में जन्नत सी लगती है ये जगह

Jun 21, 2025, 05:02 PM IST

Pratiksha Maurya

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो मानसून में स्वर्ग जैसा नजर आता है.

बारिश के साथ पहाड़ियों पर छाए बादल इसे रहस्यमयी और रोमांटिक बना देते हैं.

मानसून में यहां की हरियाली देखने लायक होती है जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

नक्की झील की सतह पर गिरती बारिश की बूंदें एक अद्भुत नज़ारा पेश करती हैं.

गुरु शिखर की ऊंचाइयों से बादलों के बीच से झांकता सूरज देखने लायक होता है.

टॉड रॉक और सनसेट पॉइंट पर रिमझिम फुहारों के साथ समय बिताना बेहद सुकून दायक होता है.

मानसून में माउंट आबू की वादियों से आती मिट्टी की सौंधी खुशबू मन मोह लेती है.

पर्यटन के लिहाज से यह समय माउंट आबू में घूमने के लिए सबसे बढ़िया मानी जाती है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL