जयपुर में आयोजित हुए भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने मनिका को पहनाया तो चारों तरफ तालियां गूंज उठीं.
मनिका विश्वकर्मा वर्तमान में दिल्ली में राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में अंतिम वर्ष की छात्रा हैं. उन्होंने पढ़ाई करते हुए अपनी बुद्धिमत्ता का भी परिचय दिया है.