खाटू श्याम जी मंदिर पर क्यों चढ़ाया जाता है सूरजगढ़ का निशान

Sneha Aggarwal
Mar 09, 2025

पंरपरा के मुताबिक, झुंझुनूं जिले के सूजरगढ़ में स्थित प्राचीन मंदिर सूरजगढ़ का ही सफेद निशाान खाटू श्याम मंदिर में चढ़ाया जाता है.

सूरजगढ़ से तैयार होकर सफेद निशान खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर साल भर लहरता है, जिसे हर साल लक्खी मेले के दौरान बदला जाता है.

यह निशान फाल्गुन शुक्ल छठ और सप्तमी के दिन झुंझुनूं जिले में हरियाणा के सटे कस्बा सूरजगढ़ से रवाना होता है.

इसके बाद द्वादशी के दिन खाटूश्याम मंदिर के शिखर पर चढ़ाया जाता है.

इसके अलावा किसी भी ध्वज को खाटूश्याम मंदिर के शिखर पर जगह नहीं मिलती है.

इसी के चलते सूरजगढ़ के पुराने मंदिर से चढ़ाए जाने वाले सफेद निशान को लेकर सूरजगढ़ से जत्था रवाना हो चुका है.

निशान रवाना होने से पहले महा आरती की गई.

पंरपरा के अनुसार, महिलाएं सिर पर सिगड़ी लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ चलती हैं.

कहते हैं कि मन्नत को लेकर सिगड़ी लेकर जाती हैं और मन्नत पूरी होने पर जलती हुई सिगड़ी चढ़ाई जाती है.

VIEW ALL