ज्यादा मोबाइल स्कीन देखने से आंखों को क्या नुकसान होता है?

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

दृष्टि को नुकसान

क्या आप भी दिनभर मोबाइल फोन से जुड़े रहते हैं? यदि हां, तो सतर्क हो जाइए, यह आपकी आंखों की दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकता है.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

चेतावनी

हालांकि, हमारे दिनभर के अधिकांश कार्य मोबाइल फोन पर निर्भर होते हैं, फिर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके अत्यधिक उपयोग से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चेतावनी देते हैं.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

क्या है सलाह

स्मार्टफोन का अधिक उपयोग करने से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए विशेषज्ञ इसका सीमित उपयोग करने की सलाह देते हैं.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

नकारात्मक प्रभाव

डॉक्टर बताते हैं कि चाहे मोबाइल फोन हो या कोई भी अन्य स्क्रीन, इसके लंबे समय तक संपर्क में रहने से कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

हानिकारक

बच्चों में इसके कारण ग्लूकोमा जैसी बीमारी तेजी से बढ़ती देखी जा रही है. आइए जानते हैं कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग किस प्रकार हमारे लिए हानिकारक हो सकता है.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

आम समस्या

लगातार या अत्यधिक समय तक मोबाइल फोन का उपयोग करने से आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसके कारण ड्राई आइज की समस्या आम हो गई है.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

ग्लूकोमा का खतरा

यह आदत ग्लूकोमा के खतरे को बढ़ा सकती है, जिससे स्थायी अंधेपन का जोखिम हो सकता है. स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों की सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकती है.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

सिरदर्द और माइग्रेन

लगातार फोन के उपयोग आपमें सिरदर्द और माइग्रेन के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है, ये चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बनती है.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

स्क्रीन टाइम

मन को स्वस्थ रखने के लिए स्क्रीन टाइम को कम करना बहुत आवश्यक है.

Published by: Zee Team | Jul 04, 2024

VIEW ALL