Trending Quiz: राजस्थान में 'नवाबों का शहर' किसे कहा जाता है?

Apr 25, 2025, 06:57 PM IST

Pratiksha Maurya

टोंक को 'राजस्थान का लखनऊ' और 'नवाबों का शहर' कहा जाता है.

1948 से पहले यह एक रियासत थी, जो बाद में राजस्थान राज्य में शामिल हो गई.

टोंक की स्थापना पश्तून मूल के नवाब मोहम्मद अमीर खान ने की थी, जिन्हें मराठा सरदार यशवंतराव होल्कर ने यह क्षेत्र भेंट स्वरूप दिया था.

यह शहर बनास नदी के किनारे बसा हुआ है और जयपुर से लगभग 100 किमी की दूरी पर है.

अरबी और फारसी साहित्य, पांडुलिपियों और शिक्षा के लिए यह शहर ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है.

यहां की ब्रिटिशकालीन इमारतें, हवेलियां और मस्जिदें इसकी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं.

टोंक मीठे खरबूजों और रोमांटिक शायर अख़्तर शीरानी के कारण भी प्रसिद्ध है.

यह शहर हिन्दू-मुस्लिम एकता, उर्दू अदब और तहज़ीब की मिसाल के रूप में भी जाना जाता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL