जयपुर के इन जगहों का Couples जरूर करें सैर, पार्टनर संग बिताएं प्यार भरा समय

Aman Singh
Feb 14, 2025

जयपुर में कपल के लिए कई रोमांटिक जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर को ले जाकर प्यार भरा समय बिता सकते हैं.

अचरोल किला

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रैकिंग करना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं. ये कपल्स के लिए बेस्ट जगहों में से एक है.

जयगढ़ किला

जयगढ़ किला दुनिया की सबसे बड़ी तोप ऑन व्हील्स के लिए प्रसिद्ध है. आप यहां वॉच टावर से मैदानी इलाकों का शानदार नजारा देख सकते हैं.

जल महल

मान सागर झील के बीच में जल महल स्थित है. जल महल के 5 मंजिला महल में पानी की सतह के नीचे 4 मंजिलें हैं.

आमेर किला

फिल्म बाजीराव मस्तानी के रिलीज होने के बाद से आमेर किला भी रोमांटिक जगहों में शामिल हो गया.

जंतर मंतर

दिलचस्प मूर्तियों और संरचनाओं के लिए जंतर मंतर प्रसिद्ध माना जाता है. यह जयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है.

हवा महल

खूबसूरती के मामले में हवा महल सबसे हटकर है. ये कपल्स के लिए बेस्ट जगह है.

नाहरगढ़ किला

अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई पर स्थित नाहरगढ़ किले से कपल्स सनसेट और सनराइज का नजारा देख सकते हैं.

VIEW ALL