माउंट आबू के इन 5 जगहों का जरूर करें सैर, दिल को मिलेगा सुकून

Aman Singh
Feb 07, 2025

सर्दियों में घूमने के लिए राजस्थान बढ़ियां डेस्टिनेशन है, यहां आपको झीलें, मंदिर, किले और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा.

अगर आप राजस्थान में किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपको माउंट आबू जाना चाहिए.

माउंट आबू राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है.यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको मोह लेगी.

राजस्थान के सिहोरी जिले में स्थित माउंट आबू हिल स्टेशन है. माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा है.

टॉड रॉक व्यू पॉइंट

नक्की झील के पास मौजूद टॉड रॉक व्यू पॉइंट है, जो काफी फेमस है. आप यहां पर भी घूम सकते हैं.

दिलवाड़ा जैन मंदिर

दिलवाड़ा जैन मंदिर 12वीं शताब्दी में माउंट आबू में बना था. ये मंदिर अपनी कारीगरी की वजह से काफी मशहूर है.

पीस पार्क

अगर आप शांति की तलाश कर रहे हैं, तो पीस पार्क जरूर जाएं, गुरू शिखर और अचलगढ़ के बीच ये पार्क स्थित है.

गुरु शिखर

गुरु शिखर पर चढ़ने से पहले भगवान दत्तात्रेय का मंदिर पड़ता है. यह अरावली का सबसे ऊंचा शिखर है.

नक्की झील

माउंट आबू जाएं तो नक्की झील घूमने जरूर जाएं. मान्यताओं के अनुसार ये देवताओं के समय की झील है.

VIEW ALL