पाकिस्तान बॉर्डर से लगा राजस्थान का आखिरी गांव, जहां अभी तक नहीं पहुंची बिजली-पानी

Aman Singh
Mar 04, 2025

राजस्थान में एक ऐसा गांव है, जो भारत और पाकिस्तान बॉर्डर का आखिरी गांव है.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर जिले का आखिरी गांव "गजुओ की बस्ती" है.

यह गांव जैसलमेर जिले से तनोट जाने वाले हाईवे के पास है.

यह गांव रेतीले टीलों पर बना है और यहां कोई भी पक्का घर नहीं है.

इस गांव में सिर्फ 150 लोग रहते हैं. यहां के लोग आज भी कई सदियों पीछे का ही जीवन जी रहे हैं.

इस गांव में यहां सरकारी सुविधाएं नहीं पहुंच पातीं. बिजली और पानी की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है.

यहां इस गांव में महिलाएं पीने के पानी को लेने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलकर जाती हैं.

यहां पर कई पर्यटक घूमने आते आते हैं. इस गांव में हमेशा सेना के जवान तैनात रहते हैं.

VIEW ALL