Trending Quiz: राजस्थान में कहां होती है श्री कृष्ण की बहन की पूजा ?

Zee Rajasthan Web Team
Mar 20, 2025

कैला देवी मंदिर राजस्थान ही नहीं, पूरे भारत में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है.

मान्यता है कि कैला देवी, भगवान श्रीकृष्ण की बहन हैं और यदुवंशी कुल से संबंधित हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार, कंस ने भविष्यवाणी के डर से देवकी की संतानों को एक-एक करके मार डाला.

जब आठवीं संतान के रूप में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया, उसी समय गोकुल में नंद-यशोदा के घर एक कन्या का जन्म हुआ.

वासुदेव ने श्रीकृष्ण को गोकुल में छोड़कर उस कन्या को मथुरा लाया और कंस के सामने प्रस्तुत किया.

कंस जब उस कन्या को मारने चला, तो वह देवी रूप में प्रकट होकर आकाश में चली गई, यह देवी योगमाया थीं.

योगमाया ने कंस को बताया कि उसका अंत करने वाला जन्म ले चुका है, जिससे कंस और भयभीत हो गया.

भागवत कथा के अनुसार, देवी बाद में विंध्य पर्वत पर विंध्यवासिनी देवी के रूप में निवास करने लगीं.

स्थानीय मान्यता है कि यही देवी बाद में राजस्थान में कैला देवी के रूप में विराजमान हुईं.

आज भी भक्त कैला देवी की पूजा श्रीकृष्ण की बहन और यदुवंशी देवी के रूप में करते हैं, और मेला लगाकर उन्हें श्रद्धा पूर्वक पूजते हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL