Trending Quiz: भारत की पहली महिला पायलट कौन थी ?

Pratiksha Maurya
Mar 01, 2025

भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल थीं.

सरला ठकराल का जोधपुर फ्लाइंग क्लब से गहरा नाता था.

उनके पति पीडी शर्मा, जो खुद एक पायलट थे, ने उन्हें व्यावसायिक विमान चालक बनने के लिए प्रेरित किया.

इसी कारण सरला ठकराल ने जोधपुर फ्लाइंग क्लब में विमान संचालन की ट्रेनिंग ली.

महज 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने भारत की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया.

1936 में, जब उन्होंने लाहौर हवाई अड्डे से जिप्सी मॉथ नामक विमान उड़ाया, तब वे भारत की पहली महिला पायलट बनीं.

हालांकि, 1939 में उनके पति की मृत्यु और द्वितीय विश्व युद्ध के चलते जोधपुर फ्लाइंग क्लब बंद हो गया, जिससे उनका पायलट बनने का सपना अधूरा रह गया.

इसके बाद उन्होंने अपने जीवन की दिशा बदल ली और कला व डिजाइनिंग में करियर बनाया.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL