राजस्थान का वो गांव जहां पीने के पानी ने 100 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले बारिश खुशी के साथ-साथ बीमारी भी साथ लेकर आई है. 

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र की मंडेसरा पंचायत के कोलपुरा गांव में 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए हैं.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

दरअसल, यह बीमारी लोगों को दूषित पानी पीने से हुई है.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

अचानक फैली इस जल जनित बीमारी से गांव में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार गांव में महिलाएं और बच्चें ज्यादा बीमार हैं.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

मामला गंभीर होने पर प्रशासन सक्रिय हुआ. जिसके तुरंत बाद गांव में स्वास्थ्य व जलदाय विभाग पहुंची.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

इसी के साथ ही एसडीएम महेश गगोरिया, बीसीएमओ डॉ. अनिल जाटव सहित चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

जिसके बाद विभाग की टीम ने गांव में साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया है.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

इतना ही नहीं संदिग्ध जल स्रोतों के सैंपल लेकर कुछ को बंद कर दिया गया है.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

वैसे तो प्रशासन ने गांव में 24 घंटे मेडिकल स्टॉफ तैनात किया है. लेकिन कुछ ग्रामीणों ने कुओं व हैंडपंपों को ही जिम्मेदार ठहराने पर नाराजगी जताई है.

Published by: Sagar Rath | 30 Jun, 2025

VIEW ALL

Next Webstory