राजस्थान के इस शहर में है एक 'छुपा हुआ स्वर्ग', जहां की खूबसूरती के आगे हैं सब फीके!

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

बांसवाड़ा को माही नदी पर बने द्वीपों की वजह से यह नाम मिला है. ये द्वीप हरे-भरे पेड़ों से ढके हुए हैं, जो एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करते हैं.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

यह शहर कई सुंदर झीलों का घर है, जिनमें से कुछ झीलें माही नदी के बैकवाटर से बनी हैं. इन झीलों के किनारे सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

माही नदी बांसवाड़ा की जीवनरेखा है. माही बांध और इसके आसपास का इलाका हरी-भरी पहाड़ियों और शांत पानी के साथ एक शानदार लैंडस्केप बनाता है.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

मानसून के मौसम में बांसवाड़ा के कई स्थानों पर झरने बहने लगते हैं. इन झरनें, पानी और आसपास की हरियाली पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

यह शहर अरावली पर्वतमाला के दक्षिणी छोर पर स्थित है, जिसकी वजह से यहां कई खूबसूरत पहाड़ियां हैं जो ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एकदम सही हैं.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

बांसवाड़ा की सुंदरता बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है. इस समय यहां के झरने अपने पूरे शबाब पर होते हैं और पूरा इलाका हरियाली की चादर ओढ़ लेता है.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

राजस्थान के रेगिस्तानी परिदृश्य के बीच, बांसवाड़ा एक छिपा हुआ खजाना है.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो शांति और प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करते हैं.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

VIEW ALL

Next Webstory