राजस्थान से लेकर पाकिस्तान तक हिट है उदयपुर की ये फेमस मिठाई !

Avinash Jagnawat
Mar 12, 2025

होली का त्योहार आते ही बाजारों में तरह-तरह की मिठाइयों की रौनक देखने को मिलती है.

रंगों के इस पर्व पर पारंपरिक मिठाइयों की खास अहमियत होती है.

होली के त्यौहार पर उदयपुर में एक ऐसी पारम्परिक मिठाई मिलती है, जिसका सम्बन्ध पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से है.

इस लहास मिठाई का नाम सिंधी घियर है.

जलेबी जैसी आकार की दिखाई देने वाली यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट होती है.

पहले इसे सिंधी समाज के लोग पसंद करते थे, लेकिन अब यह उदयपुर में होली के मिठाई के रूप में जानी जाती है.

दरअसल, भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय जब सिंधी परिवार के लोग भारत आए, तो उनके साथ यह पारंपरिक मिठाई बनाने की विधि यहां आ गई.

तब से लेकर आज तक यह मिठाई होली के मौके पर खासतौर पर बनाई जाती है.

समाज के लोगों ने अपनी इस पारंपरिक मिठाई को अपनी अगली पीढ़ी तक पहुंचाया है.

VIEW ALL