झमाझम बारिश से छलका मेनाल का झरना, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेनाल का झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

हाल ही में हुई झमाझम बारिश ने इसे पूरी तरह से जीवंत कर दिया है, और अब यह अपनी पूरी भव्यता के साथ पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मेनाल का झरना अपनी पूरी क्षमता से बहने लगा है, जिससे यहां का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

यह झरना लगभग 150 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है, और पूरे बहाव के साथ बहते हुए इसका नज़ारा देखने लायक होता है.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

झरने को अपने पूरे शबाब पर देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

मेनाल का क्षेत्र अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जो पर्यटकों को शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर सुकून देता हैं.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

यह एक मौसमी झरना है जो मुख्य रूप से मानसून के दौरान सक्रिय होता हैं

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

 झरने का पूरा बहाव और चारों ओर की हरियाली फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन हैं.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

यह चित्तौड़गढ़ शहर से अधिक दूर नहीं है, जिससे पर्यटक आसानी से यहां पहुंच सकते हैंं.

Published by: Arti Patel | 19 Jun, 2025

VIEW ALL

Next Webstory