ये है राजस्थान का 400 साल पुराना चमत्कारी विष्णु मंदिर, जहां होती हैं हर मुरादें पूरी!
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
उदयपुर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है. जहां पर कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद हैं.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
उन्हीं धार्मिक स्थलों में से यहां का जगदीश मंदिर भी है जो भगवान विष्णु को समर्पित है.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
यह मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना है, जिसको मेवाड़ के महाराणा श्री जगत सिंह जी प्रथम ने निर्मित करवाया था.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
मंदिर के गर्भगृह में श्री विष्णु (श्री जगन्नाथराय जी), श्री गिरधर गोपाल (श्री कृष्ण), और श्री महालक्ष्मी जी देवी के मुख्य श्री विग्रह विराजमान हैं.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
मंदिर के ठीक सामने सप्त धातु का श्री गरुड़ जी का विग्रह स्थापित है, जो भगवान विष्णु के वाहन हैं.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
मंदिर के चारों कोनों में चार अन्य मंदिर भी हैं, जिनमें श्री गौरी शंकर शिवजी, श्री विनायक भगवान (गणेश जी), श्री सूर्यनारायण, और श्री भवानी माता स्थापित हैं.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
हिन्दू धर्म में गुरूवार का दिन विष्णुजी को समर्पित होने के कारण, इस दिन भगवान की पूरे विधि विधान से श्रद्धालु पूजा करते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
जगदीश मंदिर उदयपुर की शान है, जो भक्तों और पर्यटकों दोनों को अपनी ओर आकर्षित करता है.
यह उदयपुर के प्रसिद्ध जगदीश चौक में स्थित है, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.
Published by:
Arti Patel
| 03 Jul, 2025
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.